March 8, 2026

भारी बारिश के बाद लगा जाम, यातायात अस्त – व्यस्त

भारी बारिश के बाद लगा जाम, यातायात अस्त - व्यस्त

Faridabad/Alive News: रविवार को हुई भारी बारिश के कारण आज सोमवार को सेहतपुर में जाम लगा इस दौरान एक बिजली का तार भी टुटा हुआ दिखाई दिया। कई जगह रास्तों पर कीचड़ होने के कारण बाइक भी फिसलती नजर आई।

रविवार दोपहर से हो रही झमाझम बारिश के चलते जगह – जगह जलभराव हो गया है इसका नतीजा यह हुआ कि आज सोमवार को सेहतपुर में सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक काफी जाम लगा रहा जिसके चलते वाहनों की लंबी कतार नजर आई। जाम में फंसे लोगों को अपने काम पर पहुंचने में काफी देरी हुई। इस दौरान बीच से टूटा हुआ एक बिजली का तार भी दिखाई दिया जिसे लोगों ने सावधानी से एक तरफ किया। जगह – जगह कीचड़ होने के कारण लोगों की बाइक व स्कूटी भी फिसलती दिखी।

स्थानीय लोगों की नाराज़गी
स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन पर नाराज़गी जताई। एक दुकानदार ने कहा कि हर साल बारिश में यही होता है, लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं किया जाता है।

क्या कहना है स्थानीय निवासी का
मैं यहां से रोज आता जाता हुं। बारिश में जब यहां जलभराव होता है तो काफी जाम लग जाता जिससे मुझे काम पर पहुंचने में काफी देरी हो जाती है।

  • राकेश, स्थानीय निवासी