September 27, 2026

पर्यटक आज से कर सकते है लाल किला और ताजमहल का दीदार, ऐसे मिलेगा टिकट

Uttar Pradesh/Alive News: दर्शकों को आज से ताजमहल के दीदार की अनुमारी दे दी गयी है। लेकिन ताजमहल में अभी सिर्फ 650 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी और टिकट के लिए भी नियम बनाए गए हैं। आपको बता दे कि भारतीय पुरातत्व विभाग ने ताजमहल और लाल किला सहित देश के केंद्र संरक्षित स्मारकों और म्यूजियम्स को खोलने का आदेश जारी किया था जो आज से लागू हो गया है। महामारी के चलते देश के स्मारक दो महीने से बंद थे। बुद्धवार यानी आज से पर्यटक इन स्मारकों के दीदार कर सकेंगे। लेकिन एक दिन में केवल सीमित संख्या में ही पर्यटक स्मारक में प्रवेश कर सकते है।

पुरातत्व विभाग के इस आदेश के बाद देश के 3,693 म्यूजियम्स और 50 स्मारक पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे और विजिटर्स अपने पसंदीदा स्मारकों का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए नियम भी बनाए गए हैं जिसमें पर्यटकों की संख्या भी शामिल है। जैसे आगरा के ताजमहल में अभी सिर्फ 650 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। वहीं टिकट के लिए भी नियम बनाए गए हैं। आदेश के मुताबिक सभी टिकट ऑनलइन बुक होंगे और ऑफलाइन किसी को भी टिकट नहीं दिया जाएंगे। ऑनलाइन टिकट के लिए वेबसाइट शुरू कर दी गई है।

पुरातत्व विभाग ने साफ किया है कि स्मारक और म्यूजियम्स खोले जाने को लेकर केंद्रीय विभाग सहित राज्य सरकारों के स्तर पर उठाए गए उपायों का पालन सुनिशिचित किया जाए। सभी स्मारकों पर पर्ययकों को उतनी ही संख्या में प्रवेश दिया जाए जितनी अनुमति दी गई है। सेनिटाइजेशन के साथ सभी आगुंतक कोरोना गाइडलाइंस फॉलो करें ये भी सुनिश्चित किया जाए। पर्यटकों के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना बहुत जरुरी है इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति किसी चीज को हाथ नहीं लगाएगा। स्मारक के में एक समय में सीमित व्यक्तियों के आने की अनुमति है।