Noida/Alive News: भंगेल स्थित नोएडा कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाली छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कार्यालय सहायक प्रदीप कुमार ने छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल के.पी. सिंह ने की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सफलता पूरे स्कूल के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर कर्मबीर सिंह, अनुज कुमार शुक्ला, सुबोध कुमार त्यागी, रेणुका चौहान, अंजू त्यागी, प्रीति चौहान, गुलशन त्यागी, करुणा त्यागी सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
बोर्ड परीक्षा में अव्वल छात्राओं को किया सम्मानित

