April 24, 2024

आज है जानकी जयंती, जाने व्रत और पूजा विधि

हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है और आज जानकी जयंती है। ऐसी मान्यता है कि आज के ही दिन सीता माता पृथ्वी पर प्रकट हुई थी। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। आज सुहागिन महिलाएं सीता जी की पूजा करती हैं और अपने पति के सुखी जीवन की कामना करती हैं। मान्यता हैं कि इस दिन जो भी सुहागिन माता सीता की उपासना करती है उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

आज के दिन भक्तों को मां दुर्गा, लक्ष्मी माता और शीतला माता की पूजा करनी चाहिए। इनकी कृपा से व्यक्ति को धन, वैभव, शक्ति और आरोग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज के पंचांग में राहुकाल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में बताया है। आज वैशाख शुक्ल नवमी है। आज शुक्रवार के दिन दुर्गा चालीसा, लक्ष्मी चालीसा, शीतला चालीसा और इन देवियों के मंत्रों का जाप करना अत्यंत मंग होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान जरूर रखें।

व्रत व पूजा विधि
जानकी जयंती के दिन व्रत रखने के लिए महिलाओं को सुबह स्नान कर माता सीता और भगवान राम को प्रणाम करना चाहिए और व्रत करने का संकल्प लेकर व्रत शुरू करना चाहिए। व्रती को माता सीता और राम की पूजा करना चाहिए। इस दौरान सबसे पहले भगवान गणेश और माता अंबिका की पूजा करनी चाहिए। माता सीता और भगवान राम की पूजा करते समय पीले फूल, वस्त्र और सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस दिन राम और सीता को पीली चीजों का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद माता सीता की आरती करके शाम को दूध-गुण के बने व्यंजन से व्रत खोलना चाहिए।