May 4, 2024

आज जिले में 130 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, 303 स्वस्थ घोषित

Faridabad/Alive News: जिला में आज शुक्रवार को कोरोना वायरस के 130 मामले पॉजिटिव आए है। इस दौरान 303 मामले ठीक होने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं शुक्रवार को जिला में रिकवरी रेट भी 98.68 प्रतिशत पर पहुंच गया है। कोरोना पॉजिटिव के 49 केस अस्पताल में भर्ती है।

होम आइसोलेशन पर जिला में 880 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 929 रह गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 3041 लोगों टेस्ट किए गए।

जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1474020 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 125979 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1345359 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिला में 2564 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में 8 केस ऑक्सीजन पर है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 8.55 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट .74 प्रतिशत है।