August 25, 2026

अब तक जिले के 14 लाख 46 हजार 864 लोगों ने ली वैक्सीन

Palwal/Alive News: जिला में कोविड-19 कोरोना वायरस की पूर्ण रोकथाम के उद्देश्य से सक्रिय रूप से वैक्सिनेशन अभियान चलाया जा रहा है।शुक्रवार (25 फरवरी) तक जिला में 14 लाख 46 हजार 864 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उपायुक्त ने यह जानकारी दी। मिले आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बताया कि इनमें 8 लाख 31 हजार 133 लोगों को पहली डोज तथा 6 लाख 12 हजार 667 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।

साथ ही उन्होंने बताया कि इनमें 7 लाख 79 हजार 899 पुरूष तथा 6 लाख 63 हजार 616 महिलाएं हैं, जिन्हें वैक्सीन लग चुकी है। उन्होंने लोगों को प्रोत्साहित किया कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं।