March 7, 2026

होटल में हंगामा कर जान से मारने की धमकी देने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Rewari/Alive News: हरियाणा के रेवाड़ी में हाईवे स्थित एक होटल में तीन युवकों ने खाना न मिलने पर हंगामा कर होटल के मैनेजर से गाली-गलौज की उसे जान से मारने की धमकी देकर भी दी।

घटना के समय होटल में रेवाड़ी के एडिशनल सेशन जज भी अपने परिवार के साथ डिनर कर रहे थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से जा चुके थे। आमतौर पर ऐसी स्थिति में पुलिस लौट जाती है, लेकिन जज के फोन के बाद तीनों को तलाशकर दूसरे होटल से काबू कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के बहरोड़ के लक्सीवास गांव निवासी निखिल, रेवाड़ी के बुडौली गांव निवासी अंकित शर्मा और नारनौल के नसीबपुर गांव निवासी सोनू के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार सोनू, निखिल का जीजा है। तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।