March 8, 2026

दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले 3 युवक गिरफ्तार, 7 मोबाइल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-85 ने मोबाइल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

शिकायतकर्ता वंशज, निवासी सेक्टर-75 ने पुलिस को बताया था कि 14 नवंबर की रात सेक्टर-8 स्थित उसकी मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर कुछ लोग मोबाइल फोन चोरी करके ले गए। इस शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान अपराध शाखा की टीम ने मिर्जापुर के रहने वाले शिवा, दिशांत और जयप्रकाश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपी दिन में मोबाइल देखने के बहाने दुकान पर आए थे। इसके बाद इन्होंने रात में दुकान का ताला पत्थर से तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।