Faridabad/Alive News: पुलिस की अपराध शाखाओं की पुलिस ने अवैध नशा बेचने के तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की पुलिस ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए पाकिस्तानी मोहल्ला एन ब्लाक निवासी सागर भाटिया को 480 ग्राम गांजा सहित लखानी धर्मशाला के पास से व अपराध शाखा एनआईटी की पुलिस ने मेवला महाराजपुर अमित कॉलोनी निवासी राजू चौहान को 250 ग्राम गांजा सहित नियर खाली जगह पुलिस चौकी अनखीर से गिरफ्तार किया है।
वहीं अपराध शाखा एवीटीएस 1 की पुलिस ने सूरजकुंड निवासी कृष्णा भाटी को 450 ग्राम गांजा सहित सेक्टर 21 फरीदाबाद से काबू किया है।

