Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 2.268 किलोग्राम गांजा और 4.8 ग्राम स्मैक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सारण जिले के रहने वाले अनिल कुमार, सेक्टर-48 एसजीएम नगर निवासी आमिर उर्फ कतीरा और नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 निवासी तरुण के रूप में हुई है।
अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनिल को पल्ला पुल, आगरा कैनाल के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2.058 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
वहीं, अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने आमिर उर्फ कतीरा को अनखीर स्थित श्याम कॉलोनी झुग्गी के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 210 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
इसके अलावा, अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने तरुण को बाईपास मथुरा रोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.8 ग्राम स्मैक बरामद की।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अनिल को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि आमिर और तरुण को अदालत में पेश करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई।

