Delhi/Alive News: पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी पर जन्माष्टमी मनाई जाती है और इसके 6 दिन बाद कृष्ण छठी का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में आज यानी 21 अगस्त को कृष्ण छठी मनाई जा रही है। आज इस मौके पर कई शुभ योग बन रहे हैं जिसमें किए गए कार्य आपको शुभ फल प्रदान करते हैं।
कान्हा जी के जन्मोत्सव की तरह की कान्हा जी की छठी भी बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस दिन पर विशेष रूप से लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें कढ़ी-चावल का भोग लगाया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस विशेष अवसर पर लड्डू गोपाल जी की पूजा विधि।
शुभ योग
- गुरु पुष्य योग – प्रातः 5 बजकर 53 मिनट से रात 12 बजकर 8 मिनट तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग – प्रातः 5 बजकर 53 मिनट से रात 12 बजकर 8 मिनट तक
- अमृत सिद्धि योग – प्रातः 5 बजकर 53 मिनट से रात 12 बजकर 8 मिनट तक
- ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 4 बजकर 26 मिनट से प्रातः 5 बजकर 10 मिनट तक
- अभिजित मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक

