Faridabad/Alive news: थाना कोतवाली की टीम ने अलग-अलग मामले में सट्टा खाई करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध थाना कोतवाली में मामला दर्ज कार्रवाई की गई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 16 मार्च को पुलिस चौकी टाउन नंबर 2 थाना कोतवाली की टीम को गुप्त सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एच ब्लॉक पार्क एनआईटी व प्याली पार्क एनआईटी में सट्टा खाई की जा रही है, जिस प्रकार कार्रवाई करते हुए राम मनोचा निवासी टाउन नंबर दो एनआईटी को एच ब्लॉक पार्क से 1010 रुपये सहित तथा ओमेंद्र निवासी डबुआ कॉलोनी को प्याली पार्क के पास से 1090 रुपए सहित काबू किया गया।
इसी प्रकार थाना कोतवाली की टीम ने राम धर्म कांटा नीलम बाटा रोड पर इमरान अली निवासी नगला एनक्लेव पार्ट 2 को सट्टा खाई करते हुए 320 रुपये सहित काबू किया है।

