Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में तीन देसी कट्टे सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किये । पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने गांधी कालोनी निवासी इमरान अंसारी (उम्र 26) को देशी कट्टा सहित सेक्टर-46 फरीदाबाद से, क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की पुलिस ने उत्तरप्रदेश मथुरा निवासी पुष्पेंद्र (उम्र 25) को देशी कट्टा सहित मलेरना रोड फरीदाबाद से व क्राईम ब्रांच सेंट्रल की पुलिस ने खेड़ी कलां निवासी राहुल (उम्र 23) को देसी कट्टा सहित फज्जूपुर चौक बीपीटीपी से गिरफ्तार किया है।

