March 7, 2026

गौच्छी में चाकू से हमला करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को घायल करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम द्वारा की गई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गांव गौच्छी निवासी सलमान ने पुलिस चौकी संजय कॉलोनी में शिकायत दी थी कि 4 फरवरी को उसका भाई साहिब काम पर जा रहा था। रास्ते में यामीन, आबिद और मोहिन ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने साहिब पर चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच और पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों की साहिब के साथ पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते 4 फरवरी को जाविद खान ने चाकू से हमला किया, जबकि आबिद और सहनवाज ने लात-घूंसे मारे।

पुलिस ने जाविद खान (24), आबिद (28) और सहनवाज (22), तीनों निवासी गांव गौच्छी, को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।