July 25, 2026

शराब तस्करी मामले में तीन आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने शराब तस्करी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राजू है जो फरीदाबाद के छान्यसा गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर पल्ला एरिया से आरोपी को मोटरसाइकिल पर शराब तस्करी करते काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से तीन पट्टी देसी शराब संतरा बरामद की गई। आरोपी से जब इसका लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका जिसके पश्चात आरोपी को काबू करके थाने लाया गया और उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई।