Faridabad/Alive News : क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपी काे गिरफ्तार किया। आरोपी बैंक कर्मचारी बनकर लोगों के पास कॉल करते थे। तथा उन्हें क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने व प्वाईंट्स रिडीम करने के नाम पर ठगते थे। तीनों आरोपी दोस्त है तथा 2022 में दिल्ली में किसी कॉल सैंटर में कॉलर का काम करते थे। जहां इनकी आपस में दोस्ती हो गई थी। दाे आराेपी बी.ए पास व एक 12वीं पास है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 27 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया। कि उसके पास 18 अगस्त को एक नंबर से कॉल आया, जिसने अपने आप को आईडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया और अपनी बैंक आई.डी व्हाट्सएप पर भेजी। फिर उसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए एक लिंक भेजा और लिंक ओपन करके क्रेडिट कार्ड नम्बर व सीवीवी नम्बर भरने के लिए कहा। डिटेल भरने उपरांत उसके क्रेडिट कार्ड से 20 हजार 590 रुपये कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहित गिरी (उम्र24) निवासी द्वारका सैक्टर 23 दिल्ली, सौरव (उम्र25) निवासी मोहन गार्डन नई दिल्ली व सुरज सिंह (उम्र25) निवासी द्वारका सैक्टर 23 दिल्ली को गिरफ्तार कर तीनाें आरोपियों को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

