March 8, 2026

मैट्रो कार्ड रिचार्ज के नाम पर ठगी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : मैट्रो कार्ड रिचार्ज के नाम पर ठगी करने के मामले में खाताधारक व खाता उपल्बध करवाने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपी ठगों के लिए खाता उपल्बध करवाते थे और इन्होंने खाता लेकर आगे ठगों को दिया जिसके खाता में ठगी के 2 लाख 31 हजार499रूपये आये थे। एक रेहडी लगाने का काम करता है, दूसरे की मीट की दुकान है वही तीसरा भैसों की खरीद बेच का काम करता है। तीनों आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसने फोन पे के माध्यम से मैट्रों कार्ड का रिचार्ज किया था लेकिन कार्ड में रिचार्ज नहीं हुआ। जिसके लिए उसने गूगल से मैट्रो कस्टमर केयर के नम्बर सर्च करके बात की। जिसके बाद उसके पास अलग अलग नम्बरों से फोन व मैसेज आने लगे और फिर उन्होंने एक मैसेज कोड को उससे अपने पास भिजवा लिया। फिर उसके खाता से विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से 2 लाख 36 हजार 499 रुपये कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

साइबर थाना बल्लभगढ की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आसिफ कुरैशी (उम्र21) निवासी जबलपुर, म.प्र., आमिर खान (उम्र24) निवासी गोटेगांव जिला नरसिहँ पुर म.प्र. व तंजीर अहमद कुरैशी (उम्र22) निवासी मोतीनाला, जबलपुर, म.प्र. को गिरफ्तार किया है।