Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की पुलिस ने फोन छीनकर ऑनलाइन पैसे निकालने के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 29 निवासी जिशान में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह मास्टर चौक रोड नहरपार पर मूंगफली बेचता है। 12 सितंबर को जब वह ऑटो से खेड़ी पुल सब्जी मंडी के पास लकड़ी लेने आया तो ऑटो में बैठे दो लड़के उसका फोन छीनकर फरार हो गए तथा उसके फोन-पे से 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिये।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली निवासी आफताब, तोहिद व जमाल को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि 12 सितंबर को जब शिकायतकर्ता खेड़ी पुल ऑटो से सब्जी मंडी के पास लकड़ी लेने आया तो जमाल व उसका एक अन्य साथी भी ऑटो में थे जिन्होंने अपने घर फोन करने के बहाने से शिकायतकर्ता से फोन मांगा तो आरोपियों ने शिकायतकर्ता के फोन का लॉक पैटर्न देख लिया व शिकायतकर्ता का फोन छीनकर भाग गए। जिसके बाद जमाल ने आफताब से पैसे ट्रांसफर करने के लिये खाता मांगा तथा आफताब ने तोहिद से खाता मांगा, जिस पर तोहिद के बताये खाता में जमाल ने पेसे ट्रांसफर कर दिये।

