March 8, 2026

फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने के आरोप में 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 देसी कट्टे बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की विभिन्न टीमों ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने सचिन, निवासी मथुरा (उ.प्र.) हाल निवासी नगंला एन्क्लेव, फरीदाबाद को नीलम-बाटा रोड से देसी कट्टे सहित पकड़ा।
इसी टीम ने शैलेन्द्र, निवासी भिंड (म.प्र.) हाल निवासी दुर्गा कॉलोनी, फरीदाबाद को सेक्टर-22 स्थित श्मशान घाट के पास से देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।

इसके अलावा, अपराध शाखा DLF की टीम ने कुरमान, निवासी मधुबनी (बिहार) हाल निवासी राजीव नगर, फरीदाबाद को सेक्टर-31 स्थित दशहरा ग्राउंड के पास से देसी कट्टे सहित काबू किया।

तीनों मामलों में संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।