Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच बॉर्डर टीम ने 22 वर्षीय समीर निवासी शिव दुर्गा विहार, सूरजकुंड, फरीदाबाद को सूरजकुंड रोड इलाके से एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया। वहीं क्राइम ब्रांच AVTS की टीम ने 28 वर्षीय मोहम्मद दीन निवासी तावडू, जिला नूंह को गांव फतेहपुर तगा, फरीदाबाद से देसी कट्टा सहित पकड़ा।
इसके अलावा क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने 23 वर्षीय उस्मान निवासी पल्ला, फरीदाबाद को चुंगी रोड, पल्ला क्षेत्र से एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

