Faridabad/Alive News: साइबर थाना बल्लभगढ़ की पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 6.81 लाख रुपये की ठगी के मामले में, खातधारक और खाता उपलब्ध करवाने वाले तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि साइबर थाना बल्लभगढ़ में तिरखा कॉलोनी निवासी ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक कॉल आया जिसमें वर्क फॉर्म होम के लिए बोला गया। जिसके बाद उसे कुछ टास्क दिए गए जिनके बदले उसे कुछ पैसा दिया गया और फिर उसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। फिर उससे निवेश के नाम पर कुल 6,81,896 रुपये ऐंठ लिए। जब उसने पैसे निकालने चाहे तो उससे कुल रूपये का 30% और टैक्स के रूप में मांगा गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ ने कार्रवाई करते हुए अशोक (28) निवासी खारड़ा जिला जोधपुर, विकास (20) निवासी श्रमिक कॉलोनी जिला जोधपुर, राजस्थान व करन (20) कुमार निवासी पूर्वी पाल रोड खेमका कुंआ, जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया की विकास ने अपना खाता करन को दिया, जिसके खाता में ठगी के 28 हजार रुपये आये थे और अशोक ने आदित्य का खाता आगे दिया था जिसको पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

