March 7, 2026

ट्रेन का कन्फर्म टिकट दिलवाने के बहाने की हजारों रुपये की ठगी 

Faridabad/Alive News:  साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने ट्रेन का कन्फर्म टिकट दिलाने के बहाने हजारों रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश दो दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर-37 निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत आरोप लगाते हुए कहा कि वह वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक कराने हेतु गूगल पर सर्च कर रहा था। इसी दौरान उसे एक मोबाइल नंबर प्राप्त हुआ, जिस पर संपर्क करने पर कॉलर ने कन्फर्म टिकट दिलाने का आश्वासन दिया। आरोपी ने टिकट के नाम पर उससे 28 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने टिकट के संबंध में संपर्क किया तो आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। 

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए संगम विहार निवासी ईश अल्लाह को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ईश अल्लाह गूगल सर्च के माध्यम से संपर्क करने वाले लोगों को कन्फर्म टिकट का झांसा देकर उनसे पैसे ट्रांसफर करवाती है। आरोपी की दिल्ली में टूर और ट्रेवल्स का काम करता है।  आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।