September 30, 2026

बच्चों की थाली में इस बार मिलेट, रागी और सोया का स्वाद

हरियाणा में 1107 निजी स्कूल RTE नियमों के उल्लंघन और दस्तावेज न देने पर ब्लैकलिस्ट किए गए।

Faridabad/Alive News: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की थाली में अक्टूबर में पारंपरिक भोजन के साथ मिलेट, रागी और सोया जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ भी शामिल होंगे। मिड डे मील के लिए जारी किए गए अक्टूबर के मेन्यू में विद्यार्थियों को अलग-अलग दिनों में मिलेट पराठा, सोया खिचड़ी, चना दाल खिचड़ी, नमकीन दलिया और गेहूं-रागी का पूड़ा परोसा जाएगा। विभाग ने बच्चों को पौष्टिक और विविध भोजन उपलब्ध कराने के लिए पूरे महीने का मेन्यू जारी किया है।

शेड्यूल के अनुसार एक अक्टूबर को कड़ी पकोड़ा-चावल से मेन्यू की शुरुआत होगी। तीन अक्टूबर को मिलेट पराठा-दही, पांच अक्टूबर को सोया खिचड़ी और छह अक्टूबर को मीठा दलिया दिया जाएगा। सात अक्टूबर को चावल-सफेद चना और आठ अक्टूबर को चना दाल खिचड़ी परोसी जाएगी। नौ अक्टूबर को विद्यार्थियों को मिस्सी पराठा-दही मिलेगा। महीने के बाकी दिनों में दाल-चावल, रोटी-मूंग मसूर दाल, मिस्सी रोटी-मौसमी सब्जी, मीठे मूंगफली चावल और नमकीन दलिया भी मेन्यू में शामिल हैं। 19 अक्टूबर को सब्जी पुलाव-काला चना, 21 अक्टूबर को राजमा-चावल, 22 अक्तूबर को कड़ी पकौड़ा-चावल, 23 अक्टूबर को गुड़ रोटी-दही और 24 अक्टूबर को मिलेट पराठा-दही दिया जाएगा।