Faridabad/Alive News: डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14 में बुधवार को डीएवी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के बाद ध्वजारोहण व डीएवी गान के साथ प्रतियोगिता शुरू की गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में करीब 20 स्कूलों के 500 विद्यार्थी ने भाग लिया। शूटिंग, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिता के प्रमुख आकर्षण हैं। प्रिंसिपल
डॉ. अनीता गौतम ने खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। स्कूल को तीसरी बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह रहा।
डीएवी स्कूल में तीसरी बार राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता

