Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने बाईपास रोड सेक्टर 17/18 कट पर कार चालक की हुई हत्या के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर की शाम मोटरसाइकिल पर आए कुछ लड़कों ने कार चालक रविन्द्र पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना की FIR थाना सेक्टर 17 में दर्ज की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रोहित को प्रेम नगर कॉलोनी, फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि जब आरोपी सतीश ने रविन्द्र पर चाकू से वार किया, उस समय रोहित और सुमित ने रविन्द्र को पकड़ रखा था। वार करने के बाद दोनों ने उसे धक्का दिया और वहां से भाग गए। आरोपी सतीश और सुमित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
रोहित को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि उससे और पूछताछ की जा सके।

