April 27, 2024

पैरों में नजर आते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के ये लक्षण, तो न करें इनकी अनदेखी

Health/Alive News: इन दिनों तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल इन्हीं समस्याओं में से एक है, जो गंभीर समस्याओं की वजह बन सकता है। इसे अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है क्योंकि अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के विपरीत, हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत और लक्षण आसानी से नजर नहीं आते हैं। ऐसे में अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो इससे कुछ गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं हो सकती है, जो आपको हॉस्पिटल तक पहुंचा सकती है।

ऐसे में जरूरी है कि हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ लक्षणों की समय रहते पहचान की जाए, ताकि किसी गंभीर परिस्थिति को रोका जा सके। शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के कुछ लक्षण हमारे पैरों में नजर आते हैं, जिनकी मदद से आप हाई कोलेस्ट्रॉल की पहचान कर सकते हैं।

पैर में दर्द
खून में हाई कोलेस्ट्रॉल होने की वजह से पेरिफेरल आर्टरी डिजीज हो सकती है,जो आपके पैर और हाथ में खून के प्रवाह को प्रभावी ढंग से कम कर सकता है या ब्लॉक भी कर सकता है। इसकी स्थिति की वजह से आपके पैरों में दर्द हो सकता है।

असामान्य ऐंठन
पैरों या आसपास के हिस्सों में ब्लड फ्लों की कमी के कारण ऐंठन की समस्या हो सकती है। पैरों में असामान्य ऐंठन यह शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल का प्रमुख संकेत हो सकता है।

चलने में कठिनाई
हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाली सुन्नता और झुनझुनी के प्रभाव के कारण, पीड़ित व्यक्ति को ठीक से चलने में कठिनाई हो सकती है।

पैरों में सुन्नपन
शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपके पैरों में ब्लड फ्लों की कमी हो सकती है, जिसकी वजह से शरीर का निचला हिस्सा सामान्य से अलग महसूस हो सकता है। इसकी वजह से आपको अपने शरीर के निचले हिस्सों में सुन्नता और झुनझुनी महसूस हो सकती है।