May 20, 2024

माथे पर बढ़ रही लकीरों से छुटकारा दिलाएंगे ये होममेड फेसपैक

उम्र बढ़ने व स्किन की सही देखभाल ना करने से इसका असर चेहरे पर साफ दिखाई देता है। इसके कारण चेहरे का ग्लो फीका पड़ने के साथ स्किन ढीली पड़ने लगती है। वहीं कई महिलाओं को माथे पर झुर्रियों की समस्या होने लगती है। माथे पर उभरी ये लकीरें खूबसूरती व दाग की तरह का काम करती है। ऐसे में अगर आप भी इससे परेशान है तो आज हम आपके लिए 3 खास होममेड फेसपैक लेकर आए हैं। इसे लगाने से आपको माथे पर पड़ी इन लकीरों से छुटकारा मिलने के साथ चेहरे पर ग्लो लाने में मदद मिलेगी।

ऑलिव ऑयल और शहद फेसपैक
आप माथे पर उभरने वाली लकीरों से छुटकारा पाने के लिए ऑलिव ऑयल और शहद फेसपैक ट्राई कर सकती है। इससे आपकी माथे पर उभरी लकीरे दूर होने के साथ चेहरे पर ग्लो आने में मदद मिलेगी। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 बड़ा चम्मच जैतून तेल और शहद मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिक्स करके सोने से पहले माथे या पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे रातभर लगा रहने दें। अगली सुबह ताजे पानी से इसे साफ करें। सप्ताह में 2 से 3 बार इस फेसपैक को लगाएं। आप कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

गाजर और अंडे का फेसपैक
गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन, आयोडीन नामक तत्व झुर्रियों को कम करने में फायदेमंद माने जाते हैं। इसके साथ अंडे में मौजूद पोषक तत्व ढीली पड़ी त्वचा में कसाव लाने में मदद करते हैं। ऐसे में आप माथे पर उभरी इन लकीरों व झुर्रियों को दूर करने के लिए गाजर व अंडे का फेसपैक बनाकर लगा सकती है। इसके लिए एक कटोरी में 1 अंडा का सफेद भाग और जरूरत अनुसार कद्दूकस की हुई गाजर मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं। बाद में इसे ताजे पानी से साफ कर लें। अच्छा व जल्दी रिजल्ट पाने के लिए इसे हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं।

कोको पाउडर और ऑलिव ऑयल फेसपैक
आप माथे पर दिखने वाली इन लकीरों को दूर करने के लिए कोको पाउडर और ऑलिव ऑयल यानि जैतून तेल का फेसपैक लगा सकती है। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 बड़ा चम्‍मच कोको पाउडर और ऑलिव ऑयल मिलाएं। मिश्रण का स्मूद सा पेस्ट बनाकर इसे प्रभावित जगह या पूरे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ताजे पानी से इसे धो लें। कुछ दिन लगातार लगाने से आपको फर्क महसूस होगा।