May 3, 2024

आर्यन खान की ‘स्टारडम’ में मोना सिंह सहित ये अभिनेता निभाएंगे अहम किरदार, फैंस की बढ़ी उत्सुकता

New Delhi/Alive News: शाहरुख खान के लिए ‘पठान’, ‘जवान’ और आने वाली फिल्म ‘डंकी’ के साथ यह वर्ष जबरदस्त रहा है। अब किंग खान की बेटी सुहाना खान भी जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, बेटे आर्यन खान भी वेब सीरिज ‘स्टारडम’ के साथ निर्देशन की शुरुआत करेंगे। आर्यन खान के निर्देशन में बन रही इस सीरिज को लेकर हाल ही में एक नया अपडेट सामने आया है।

आर्यन खान की ‘स्टारडम’ में मोना सिंह नजर आएंगी। मोना के ‘स्टारडम’ में होने की खबरें बीते दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही थीं। ‘स्टारडम’ को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई थी। अब इस खबर की पुष्टि हो चुकी है कि आर्यन खान की ‘स्टारडम’ में मोना सिंह अभिनय करती हुई दिखाई देंगी। अभिनेत्री से जुड़ी ‘स्टारडम’ की शूटिंग गोवा में होगी।

मोना सिंह की फैन फॉलोइंग काफी लंबी है। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से हमेशा दर्शकों को प्रभावित किया है। ऐसे में जब उनके ‘स्टारडम’ में होने की खबर की पुष्टि हो गई है, तो फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। फिलहाल ‘स्टारडम’ को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, आर्यन खान के फैंस को उनके निर्देशन में बन रही इस वेब सीरिज का बेसब्री से इंतजार है।

ये सितारे आएंगे नजर
जानकारी के मुताबिक ‘स्टारडम’ में मोना सिंह के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल हैं। इसमें शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और बॉबी देओल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। जिसे देखते हुए लग रहा है कि आर्यन खान एक बड़े स्तर पर अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। यह वेब सीरिज रेड चिलीज द्वारा निर्मित की जाएगी और इसके छह एपिसोड आएंगे।