June 20, 2026

आज होगी बस टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट

Noida/Alive News: 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की सभी बसों में किराये पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 

जारी आदेश के अनुसार यह सुविधा 20 से 21 जून, 2026 तक दो दिनों के लिए प्रभावी रहेगी। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक जाने और परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने निवास स्थान लौटने के लिए इस छूट का लाभ उठा सकेंगे।

छूट का लाभ केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा जो यात्रा के दौरान अपना एडमिट कार्ड प्रस्तुत करेंगे। शासन ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, डिपो प्रभारियों, बस चालकों और परिचालकों को आवश्यक निर्देश जारी करने के आदेश दिए हैं, ताकि पात्र छात्रों को बिना किसी परेशानी के किराया रियायत उपलब्ध कराई जा सके।