March 29, 2024

सांसद खेल महोत्सव को लेकर लोगों में भारी उत्साह, मंत्री और अफसर भी दौड़े

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 20 से 22 मई तक आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव को लेकर लोगों में शनिवार को लोगों में जबरदस्त जुनून देखने को मिला। खेल महोत्सव से आमजन को जोड़ने के लिए आयोजित की गई मैराथन में हजारों शहरवासी एक साथ दौड़े। करीब 11 किलोमीटर की इस मैराथन में केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सहित सभी विधायक, प्रशासनिक अधिकारी बच्चे बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हुई।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पूरी मैराथन में साथ चलकर सांसद फिट-फरीदाबाद हिट का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह सांसद खेलकूद प्रतियोगिता पूरे फरीदाबाद क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति एक जागरूकता पैदा करने का अभियान है।

शनिवार को सेक्टर-12 खेल परिसर में विशाल मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौरान मशहूर गायक पदमजीत सहरावत के द्वारा तैयार किए गए थीम सांग खेल रहा है इण्डिया, आगे बढ़ रहा इण्डिया। बाबा फरीद की नगरी, राजा नाहर कर्म भूमि पर हो रहा है सांसद खेल महोत्सव को भी लांच किया गया।