August 29, 2026

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार; 40 हजार रुपये बरामद

Faridabad/Alive News: नंगला एन्क्लेव पार्ट-1 में बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमेश उर्फ भोला, निवासी गांव चंदौली, जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड, हाल खानपुर देवली रोड, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 40 हजार रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, मकान मालिक दीपक कुमार 13 जून को परिवार के साथ गांव गए थे। अगले दिन पड़ोसी ने फोन कर मकान का मुख्य गेट का ताला टूटे होने की सूचना दी। फरीदाबाद लौटकर दीपक ने घर की जांच की तो मुख्य गेट के साथ अंदर के कमरों के ताले भी टूटे मिले। घर से सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये नकद चोरी मिले।

शिकायत के आधार पर थाना सारन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने आरोपी हिमेश उर्फ भोला को प्रोडक्शन पर लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर घर के ताले तोड़कर चोरी की थी। वारदात के बाद उसने चोरी का सामान बेच दिया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह थाना सारन के एक अन्य चोरी के मामले में जेल में बंद था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 40 हजार रुपये बरामद किए। कार्रवाई के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।