March 8, 2026

धौज में दुकान का ताला तोड़कर चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना धौज पुलिस ने गांव धौज में दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित साजिद, निवासी धौज ने शिकायत दी थी कि 30/31 अगस्त की रात उसकी दुकान का ताला तोड़कर कोई सामान चुरा ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि आरोपी फरीद, निवासी गांव धौज, पहले शिकायतकर्ता की दुकान पर काम करता था, लेकिन उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी रंजिश में उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से दो पेटी एनर्जी ड्रिंक और तीन डिब्बे चॉकलेट बरामद किए। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।