March 8, 2026

ओलंपिक पदक विजेता मैरीकॉम के घर चोरी, पुलिस ने बनाई तीन टीमें

फरीदाबाद के सेक्टर-46 में रहने वाली ओलंपिक पदक विजेता और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम के घर चोरी हो गई। यह वारदात 24 सितंबर की रात करीब 12 बजे हुई। उस समय मैरीकॉम मेघालय गई हुई थीं।

चोरी का पता शुक्रवार को तब चला जब पड़ोसियों ने सीसीटीवी फुटेज देखा। वीडियो में छह लोग दीवार फांदकर घर में घुसते और सामान लेकर बाहर निकलते नजर आए। इसके बाद पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मैरीकॉम को भी खबर दी।

पुलिस के मुताबिक, मैरीकॉम पिछले तीन साल से सेक्टर-46 में रह रही हैं और अक्सर कार्यक्रमों में बाहर जाती रहती हैं। सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि चोरी में क्या-क्या सामान गया है, यह मैरीकॉम के लौटने के बाद ही साफ हो पाएगा। चोरी करने वालों की तलाश के लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाई हैं।