March 7, 2026

युवा सैन समाज ने मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

Faridabad/Alive News: युवा सैन समाज फरीदाबाद द्वारा भारत रत्न एवं जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती एनआईटी स्थित सोनिया चौक, संजय इन्कलेव में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनआईटी विधायक सतीश फागना उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक सतीश फागना ने स्व. कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्चा जननायक बताया और कहा कि उन्होंने सदैव गरीबों, किसानों, मजदूरों और दबे-कुचले वर्गों के हितों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के सादे जीवन और समाज के प्रति समर्पण को याद किया तथा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने को हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय बताया।

कार्यक्रम में वार्ड-10 पार्षद भगवान सिंह, वार्ड-8 की पार्षद प्रतिनिधि महेश लोहिया, कुलदीप सैन, एडवोकेट रविन्द्र सिद्ध सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद सैन ने की। अंत में प्रसादी रूपी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।