April 26, 2024

इनेलो के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची महिलाएं नहीं बता पाई पार्टी सुप्रीमो का नाम

Faridabad/Alive News : एक तरफ ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश भ्रमण कर पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए है। वही दूसरी तरफ पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी का बंटाधार करने में लगे हुए है, ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योकि आज कार्यकर्ता मिलन समारोह में पहुंची महिला कार्यकर्तोओं ने ओमप्रकाश चौटाला को अभय चौटाला बताया तो कुछ ने पार्टी का नाम बदलकर इड़ियन नेशनल लोकल पार्टी का नाम दिया।

इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने आज फरीदाबाद में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जहां उन्होने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। चौटाला ने अपने वक्तव्य में कहा कि इन दिनों देश-प्रदेश में लोकतंत्र नहीं, बल्कि तानाशाही का राज है। भाजपा सरकार फूट डालो और राज करो, अंग्रेजी राज की नीति को दोहरा रही है। जवान और किसान को आमने सामने लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि भाजपा तथा कांग्रेस ने षड्यंत्र के तहत उन्हें जेल भिजवा दिया और सोचा की अब इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी का विनाश हो जायेगा, परन्तु मेरे पीछे पार्टी का बेहतर विकास हुआ है। आज कई भाजपा तथा जजपा कार्यकर्तोओं ने ओमप्रकाश चौटाला की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा है। पार्टी के संगठन मंत्री श्याम सिंह राणा ने पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

पार्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में इनेलो नेता तथा कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। जिसमें महिलाएं भी अच्छी- खासी संख्या रही। यहां मौजूद महिलाओं से जब पार्टी के विषय में सबाल पूछा गया तो बेहद ही अंतरंगी सा जवाब मिला। कुछ महिलाओं ने ओमप्रकाश चौटाला को अभय चौटाला बताया तो कुछ ने कार्यकर्ता मिलन समारोह को मीटिंग बताया है। वहीं कुछ महिलाओं ने पार्टी का नाम बदलकर इड़ियन नेशनल लोकल पार्टी कर दिया हालांकि पार्टी का नाम इंडियन नेशनल लोकदल है।