March 18, 2026

पति से कहासुनी के बाद महिला ने छोड़ा घर, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

Faridabad/Alive News : पति से कहासुनी को लेकर गुस्से में घर छोड़कर गयी महिला को पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने बाटा मेट्रो स्टेशन के पास 24 वर्षीय अकेली खड़ी-परेशान महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि घटना रात 10 बजे बाटा मेट्रो स्टेशन की है। ईआरवी 178 पर तैनात पुलिस टीम को क्षेत्र में गस्त के दौरान वहां से गुजरते हुए एक 24 वर्षीय महिला को परेशान हालत में मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों के पास दिखी। ईआरवी टीम ने गाड़ी रोककर महिला से उसकी परेशानी का कारण पूछा। महिला ने रोते हुए बताया कि पति के साथ मनमुटाव होने के चलते पति ने उसे घर से निकाल दिया है।

चौकी प्रभारी ने महिला से उसके पति का मोबाईल नंबर लिया और उसके पति को मेट्रो स्टेशन आने को कहा। महिला का पति मेट्रो स्टेशन पहुँचा। पुलिस टीम ने पति-पत्नी के बीच मनमुटाव दूर करते हुए दोनों को पारिवारिक संबंधों का निर्वहन करने की बात कही।