March 8, 2026

किसी और से इश्क लड़ा रही थी पत्नी, पति ने किया विरोध तो महिला हुई नाराज, सोते वक्त उठाया खौफनाक कदम

Faridabad/Alive News: एनआईटी थाना एरिया निवासी महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या गला दबाकर कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

कृष्णा कॉलोनी निवासी सूरजपाल ने बताया कि उनके बेटे अरुण की शादी करीब चार साल पहले एनआईटी पांच में रहने वाली पूनम से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों का विवाद चल रहा था। कई बार झगड़ा होने पर उन्होंने समझौता करवाया। पूनम का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग था। जिसको लेकर अरुण और पूनम के बीच दिन पूनम के बीच विवाद चल रहा था।

शुक्रवार को पूनम सुबह अरुण के साथ अपने मायके एनआईटी पांच आ गई। रात को करीब आठ बजे पूनम के पिता उसके दोनों बच्चों को लेकर शादी में चले गए। करीब 10 बजे पूनम ने अपने प्रेमी को बुलाया और सोते हुए में ही अरुण की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद अपने पिता को इस बात की सूचना दी। पुलिस मामला दर्ज करके पूनम ओर उसके प्रेमी को तलाश शुरु कर दी है।