June 6, 2026

अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम, 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Noida/Alive News:  बीते कई दिनों से मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के बाद अब कुछ दिनों तक मौसम स्थिर रहने की संभावना है। हालांकि अगले सप्ताह एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा।

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप खिली रही। रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार से 11 तक तापमान में लगातार वृद्धि होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बढ़ते तापमान के कारण लोगों को गर्मी और लू जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं 12 जून को मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।