March 8, 2026

एचएसईबी वर्कर्स यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न

Faridabad/Alive News: आज गुरुवार को हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन का त्रिवार्षिक कर्मचारी चुनाव एनआईटी फरीदाबाद की सेक्टर-23 स्तिथ सब डिवीजन नंबर तीन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ । यह चुनाव आगामी वर्ष 2025 से 2028 के कार्यकाल अवधि के लिये नई कार्यकारिणी के गठन हेतु आयोजित हुआ । जिसमे बिजली बोर्ड कार्यालय सब डिवीजन नंबर तीन के सभी कर्मचारियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसकी अध्यक्षता एनआईटी यूनिट के प्रधान विनोद शर्मा ने की ।

इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों में अनुशासन और पारदर्शिता का पूरा पालन किया गया । चुनाव शांतिपूर्ण हो इसकी देखरेख के लिये कर्मचारी नेता सन्तराम लाम्बा, लेखराज चौधरी, सुनील चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे ।

 इस चुनाव में सर्वसम्मति से भगीरथ (फोरमैन) को प्रधान, त्रिलोक (एएलएम) को उपप्रधान-I, कुलदीप लाम्बा (एएलएम) को उपप्रधान-II, सुमित खेड़ा (यूडीसी) को सचिव, संजय कुमार (एएलएम) को सहसचिव-I, परवीन (एएलएम) को सहसचिव-II, प्रवीन कुमार (एएलएम) को कैशियर, नैन सिंह (एएलएम) को संगठनकर्ता-I, विनोद कुमार (ड्राइवर) को संगठनकर्ता-II, अनिल श्योराण (डाटा एन्ट्री ऑपरेटर) को संगठनकर्ता-III के पद पर कर्मचारियों ने अपनी एकतरफा सहमति जाहिर करते हुए सर्वसम्मति से चुना । सभी नए युवा चेहरे चुने जाने से यूनियन में एक नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है ।

नई कार्यकारिणी बनते ही कर्मचारियों में एक नया उत्साह देखा गया व सभी कर्मचारियों में खुशी की एक लहर दौड़ पड़ी जिसके बाद चुनी गई कार्यकारिणी का सभी ने फूलमालाओं से सम्मान कर शुभकामनाएं देते हुए बधाइयां दीं । जिसके बाद एचएसईबी वर्कर यूनियन के प्रधान लेखराज चौधरी ने चुने गए पदाधिकारियों को यूनियन के प्रति गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई । चुनी गयी नई कार्यकारिणी ने भी भरोसा दिलाया कि वह अपने कर्मचारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पूर्ण निष्ठावान व ईमानदारी के साथ यूनियन में मिलकर “सबके साथ सबके विकास” हेतु काम करेंगे और कर्मचारियों की समस्याओं व उनके हितों को प्रमुखता देते हुए जायज मांगों को अधिकारियों के समक्ष रख उनका निदान कराएंगे।

इस अवसर पर नई बॉडी के चयन पर यूनियन नेताओं ने सभी को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं एवं आशा जताई कि यह नई टीम कर्मचारियों की सेवा करते हुए यूनियन का आगे विस्तार करेगी और यूनियन की मजबूती के लिये सभी को एक सूत्र में पिरो कर साथ लेकर चलेगी व इस एकता को बनाये रखने में हर संभव प्रयास, संगठन में ताकत और एक नई चेतना का संचार करेगी । त्रिवार्षिक चुनाव से न केवल एक नई टीम का गठन होता है बल्कि आने वाले तीन वर्षों के लिये कर्मचारियों में एक नई उम्मीद की किरण जागती है । इस शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण चुनाव की सभी ने सराहना की है ।