October 4, 2024

गुडगांव कैनाल के साथ बनाई गई सड़क का परिवहन मंत्री ने किया लोकार्पण

Faridabad/Alive News : प्रदेश के परिवहन मंत्री ने शनिवार को स्थानीय सोहना रोड़ से लेकर सेक्टर 25 पुल तक गुडगांव कैनाल के साथ बनाई गई नई सड़क जनता को समर्पित की। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने रिबन काटकर सड़क को जनता के लिए खोला। सिंचाई विभाग द्वारा करीब 1करोड़ की लागत से यह लगभग 38 फुट चौड़ी और 1700 फीट लम्बी सड़क बनाई गई है। ।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र और एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के लोगो को इस सड़क का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ सोहना पुल को पार करने के बाद नहर के साथ साथ बनाई गई इस सड़क से सेक्टर- 24, सेक्टर- 25, सेक्टर- 55 व सेक्टर- 58, राजीव कॉलोनी और कृष्णा कॉलोनी के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। जो भी लोगों की सुविधाएं उनकी मांगों के अनुसार विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सोहना पुल पार करते वक्त हर समय लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। फरीदाबाद के उद्योग नगरी से जुड़े हजारों लोगों को इस नई सड़क का लाभ मिलेगा।