Faridabad/Alive News: सराय स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं भारतीय जनजातीय कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यालय के जूनियर रेड क्रॉस एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा के मार्गदर्शन में अनेक गतिविधियां सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध जनजातीय कला परंपराओं से परिचित कराना तथा उन्हें कलात्मक माध्यमों से अपनी भावनाओं, संस्कृति और सौंदर्यबोध को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करना था।
प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि इसी क्रम में विद्यालय परिसर में ट्रायबल ऑर्ट वॉल पेंटिंग गतिविधि आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने पारंपरिक जनजातीय कला शैली से प्रेरित भित्ति चित्र तैयार किए। इस कला कार्य में पीजीटी फाइन आर्ट गीता का विशेष सहयोग रहा। फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों ने रंगों, प्रतीकों और पारंपरिक आकृतियों के माध्यम से जनजातीय जीवन, प्रकृति से जुड़ाव और सांस्कृतिक सौंदर्य को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया।
प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ती हैं।
उन्होंने अध्यापक साथियों दिनेश, अनिल, निखिल, संभव गर्ग, ममता, सरिता, दीपांजलि और गीता का विशेष आभार व्यक्त किया।

