Ayodhya/Alive News: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ को लेकर अयोध्या में भव्य जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ आज 27 दिसंबर 2025 से कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कई दिनों तक विशेष पूजन, हवन, रामायण पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का मुख्य और विशेष आयोजन 31 दिसंबर 2025 को होगा, जो ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाया जाएगा।

