March 7, 2026

काव्य महिला समूह द्वारा निर्मित चंदन फेस पाउडर हटाएगा चेहरे से डार्क स्पोर्ट, काले धब्बे और टेनिंग 

Faridabad/Alive News: चेहरे से डार्क स्पोर्ट, काले धब्बे और टेनिंग को हटाने के लिए महिलाओं की पहली पसंद बन गया है काव्य महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित चंदन फेस पाउडर। इसके अलावा कंपनी वातावरण को शुद्ध रखने के लिए बिना किसी मिलावट के अगरबत्ती व धूप भी बनती है। यह जानकारी स्टॉल के संचालक सतीश ने दी।

सेक्टर 12 स्थित सरस अजीविका मेले के समापन के आखिरी दिन स्टॉल संचालकों में उत्साह दिखाई दिया। इनमें स्टॉल नंबर 060 के संचालक करनाल गांव सदा निवासी सतीश ने बताया कि उनके इस स्टाॅल पर चंदन फेस पाउडर,अगरबत्ती व धूप और पैरों के दर्द को खत्म करने के लिए बिना किसी मिलावट तेल के बेचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चंदन फेस पाउडर में चंदन, नील, संतरा और गिरा मिला होता है, जो चेहरे से डार्क स्पोर्ट, काले धब्बे और टेनिंग को हटाता है। यह सोप और पाउडर दोनों तरह का होता है। जिसकी कीमत दो सौ रुपये है, वहीं अगर धुप व अगरबत्ती की बात करें तो वह गाय के गोबर, चंदन और हवन सामग्री को मिक्स करके बनाया जाता है। जो बिल्कुल ऑर्गेनिक होती है। एक धूप के पैकेट में करीब दो सौ पीस होते है जिसकी कीमत सौ रुपये है साथ ही जोड़ो व गर्दन के दर्द को खत्म करने के लिए काव्या वात नाशक तेल भी बेचा जाता है, जिसकी शुरुआती कीमत डेढ़ सौ से लेकर ढाई सौ तक है।

उन्होंने यह भी बताया कि यह चंदन फेस पाउडर,अगरबत्ती धूप और तेल उनकी पत्नी जो एक हाउसवाइफ है वह 13 अन्य महिलाओं के साथ मिलकर इसे बनाती है। उन महिलाओं को पहले यह सब बनाने के लिए ट्रेन किया जाता है। मेले के आखिरी दिन लोगों की काफी भीड़ आ रही है और उन्हें यह उम्मीद है कि आज सोमवार को वाकि दिन के मुकाबले अच्छे बिक्री  होगी।