Faridabad/Alive News: सेक्टर-56 की पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार इस्माइलपुर पंचशील कॉलोनी पार्ट 2 निवासी धीरेन्द्र कुमार ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 20 जुलाई की रात को उसने अपनी मोटरसाइकिल को घर के बाहर खडा किया था और जब उसने सुबह देखा तो उसने पाया कि कोई नामपता नामालूम व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी करके ले गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साउथ दिल्ली जैतपुर पार्ट 2 निवासी अशरफ अहमद (उम्र 26) को प्रतापगढ़ पुल गुच्छी के पास से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और नशा पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड है।

