March 8, 2026

प्रॉपर्टी बेच चुके मालिक ने निगम कर्मचारियों से मिलीभगत कर फिर कराई प्रॉपर्टी आईडी अपने नाम

Faridabad/Alive News: एक तरफ सरकार प्रॉपर्टी आईडी बनवाने और उसमें आ रही खामियों को दूर करने के लिए प्रदेश भर में लगातार कैंप लगा रही है। दूसरी ओर फरीदाबाद में नगर निगम के प्रॉपर्टी आईडी बनाने व उसमें खामियों को ठीक करने वाले कर्मचारी भ्रष्टाचार करके सरकारी पोर्टल में प्रॉपर्टी आईडी के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं।

ऐसी ही एक शिकायत जवाहर कॉलोनी की गली नंबर-2 के ब्लॉक-ए के मकान नंबर 2504 की मालकिन ममता रानी ने क्षेत्र कराधान अधिकारी (जेडटीओ) नगर निगम के जोन नंबर-3 को दी शिकायत में आरोप लगाया की उनकी प्रॉपर्टी आई डी के स्थान पर किसी और के नाम से और कम क्षेत्रफल में बना कर उनके साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। उन्होंने 

जेडटीओ को लिखा कि उनकी प्रॉपर्टी आईडी ममता रानी के नाम से 108 वर्ग गज के मकान की 27 फरवरी 2024 इनके नाम बनाई गई थी और जिसके सभी कागजात विभाग को दिखाई और जमा कराए गए थे। जब उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए आईडी खोली तो उनके प्रपॉटी आईडी के स्थान पर पूर्व मालिक का नाम और क्षेत्रफल भी कम दर्शाया गया था।


इस घटना से नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी बनाने के नाम पर चल रहे भ्रष्टाचार तो उजागर हुआ ही है बल्कि लोगों का प्रॉपर्टी आईडी बनवाने से भी विश्वास उठ रहा हैं। उनका कहना था कि लंबी लाइनों में लग कर और कई दिनो तक चक्कर काटने के बाद प्रॉपर्टी आईडी बनती है और उसके बाद नगर निगम विभाग में बैठे कर्मचारी पैसा लेकर किसी की आईडी बदल कर दूसरी की प्रॉपर्टी आईडी बना रहे है। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर से मांग की है कि ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और झूठा शपथ पत्र देकर आईडी बदल वाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि दूसरे लोग इस तरह नगर निगम के सरकारी काम के साथ खिलवाड़ ना कर सके।

क्या कहना है अधिकारी का

अभी यह मामला मेरे संज्ञान में आया हैं। जेडटीओ से जानकारी ली जाएगी, किस वजह से प्रॉपर्टी आईडी बदली गई है।

– सोनाली शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम फरीदाबाद