Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद की निगम सदन बैठक आज महापौर प्रवीण बत्रा जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी वार्डों के पार्षदों ने सहभागिता की। महापौर के सदन में पहुंचने पर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, जबकि निगम सचिव डॉ. विजयपाल यादव ने सभी पार्षदों का अभिनंदन किया।
बैठक की शुरुआत में महापौर ने पार्षदों को अपने-अपने वार्ड की समस्याएं रखने की अनुमति दी। इस दौरान पार्षदों ने वार्ड स्तर की समस्याओं के साथ फरीदाबाद के समग्र विकास पर चर्चा की।
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि नगर निगम के 46 वार्डों और सरकार द्वारा नामित तीन पार्षदों के साथ मिलकर शहर के विकास को गति दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पानी आपूर्ति, सीवर, सड़क, नालों की सफाई, स्ट्रीट लाइट, पार्क, सामुदायिक भवन और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा कराया जाएगा।
बैठक के अंत में महापौर ने सभी पार्षदों का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि फरीदाबाद के विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। बैठक में एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, जॉइंट कमिश्नर जितेंद्र जोशी, जॉइंट कमिश्नर एस.वीर सिंह, जॉइंट कमिश्नर करण सिंह सहित अन्य निगम अधिकारी उपस्थित

