Faridabad/Alive News: शहर में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। रविवार को ठंडी हवाओं और आसमान में बादलों की आवाजाही के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर में भी तेज धूप का असर कम रहने से मौसम सुहाना बना रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आए बदलाव के कारण दिन की गर्मी से राहत मिलने लगी है। सुबह और शाम के समय चलने वाली ठंडी हवाओं से मौसम में हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है।
सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंडक, 33 डिग्री पर पहुंचा अधिकतम तापमान

