Faridabad/Alive News: डीएवी सेंटेनरी कॉलेज के विद्यार्थियों ने 8 से 10 अक्टूबर तक आयोजित अंतर-महाविद्यालयीन सांस्कृतिक उत्सव ‘लॉ फिएस्टा 2026’ में शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली-एनसीआर के कॉलेजों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में कॉलेज की ग्रुप डांस टीम ने रनर-अप का खिताब जीता, जबकि बीकॉम के छात्र लकी तयाल को रैंप वॉक में बेस्ट थीम अवार्ड मिला। विद्यार्थियों ने डिबेट, ग्रुप डांस, रैंप वॉक और सोलो डांस में भाग लिया। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना की।
लॉ फिएस्टा 2026 में डीएवी कॉलेज ने जीते दो पुरस्कार

