Faridabad/Alive News: एनआईटी विधायक सतीश फागना और पार्षद राजेश डागर के अथक प्रयास से आज रविवार को सोहना रोड़ स्थित गौंछी श्मशान घाट की दीवार का निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्य का उद्घाटन किया गया है। यह निर्माण कार्य 28 लाख रुपये की लागत से संपन्न होगा। मौके पर स्थानीय निवासी एवं शिक्षा विध रमेश पाल ने नारियल तोड़कर दीवार का उद्घाटन किया है।
विधायक सतीश फागना ने कहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से एनआईटी विधानसभा में विकास कार्यों में कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने एनआईटी के अंदर आने वाले इस गौंछी के श्मशान घाट की दीवार के लिए जो समाज ने सहयोग दिया है उसके लिए वह धन्यवाद है। उन्होंने ने अपील की है कि ऐसे ही समाज एनआईटी के विकास में सहयोग करें ताकि पार्क, कम्युनिटी सेंटर, धार्मिक स्थलों और सरकारी स्कूलों को भी सुधारा जा सकेगा।
इस मौके पर आसपास की सामाजिक संस्थाएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

