September 11, 2026

अगस्त के पहले सप्ताह में जारी होगी मेरिट लिस्ट

Noida/Alive News: कॉलेजों में यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अगस्त के पहले सप्ताह में पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।

सेक्टर 39 स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 27 जुलाई तय की गई थी जिसके बाद पोर्टल को बंद कर दिया गया है और अब अगस्त के पहले सप्ताह में पहली मेरिट लिस्ट आएगी। जिसमें स्टूडेंट अपना नाम साइट पर जाकर देख सकते है। लिस्ट आने के बाद ही एडमिशन शुरू होंगे।